फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सडक़ हादसे में मां के बाद बेटे की भी मौत

Mon, 26 Jun 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव गिल्लाखेड़ा के पास दो कार टकराने के मामले में महिला शांति देवी के बाद उसके बेटे ओमप्रकाश की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने नेजाडेला कलां निवासी रोहताश के बयान पर आरोपी कार चालक वेदवाला निवासी पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहताश ने बताया कि रविवार को नैनो गाड़ी में दवाई लेने के लिए पिता ओमप्रकाश, दादी शांति देवी और सिरसा निवासी राकेश कुमार के साथ भूना गए थे। जब वह शाम को वापस लौट रहे थे तो गांव गिल्लाखेड़ा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे हमारी कार क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने दादी शांति देवी को मृत घोषित कर दिया और पिता को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। उपचार के दौरान घायल ओमप्रकाश की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव गिल्लाखेड़ा के पास हुई दुर्घटना के मामले में एक और व्यक्ति ओमप्रकाश की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साधुराम, कार्यकारी सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें