फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कभी तेज धूप तो कभी आसमान में छाए बादल

विज्ञापन
फतेहबाद में गर्मी से बचने के लिए मुंह ढककर जातीं महिलाएं।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सुबह के समय में गर्मी और दोपहर के बाद आसमान में बादल छाए रहे। फतेहाबाद में रविवार को का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 अप्रैल को भी बादलवाही व हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा और गर्मी बढ़ेगी। फतेहाबाद में रविवार को भी तापमान में उलट पलट जारी रही। सुबह जहां तेज गर्मी पड़ रही थी, वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए। आसमान में छाए बादलों को देखकर किसानों की जान सांसत में रही। ज्ञात रहे कि फतेहाबाद की अनाज मंडियों में इस समय करीब आठ लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान में पड़ा है। आमसान में बादलवाही के देखकर मंडियों में बैठे किसान परेशान दिखाई दिए। वहीं गांवों में खेतों में गेहूं काटकर उनको गांठों में बांधे बैठे किसानों के हालात भी यही थे।
विज्ञापन

पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
आगे आने वाली गर्मी को देखते हुए पशुपालन विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार, गर्मियों में पशुओं को छाया में रखें और पीने के लिए ताजा पानी दें। उनके रहने के स्थान को हवादार रखें। गर्मी के मौसम में अक्सर पशु दूध कम देते हैं, ऐसे में उनका ख्याल रखना अति आवश्यक है। पशुओं के बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कोट
मौसम सोमवार तक परिवर्तनशील रहेगा। इसके बाद 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक मौसम साफ व गर्म रहने की संभावना है। सोमवार को बीच-बीच में आंशिक बादलवाही भी रहेगी। मंगलवार से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें