फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोलर पंप का कंट्रोलर व 50 फुट केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव मेहूवाला के खेतों में लगे सोलर पंप का कंट्रोलर व केबल चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव मेहूवाला निवासी विकास ने बताया कि उसके खेत में 10 एचपी का सोलर वाटर पंप लगा हुआ है। सोमवार सुबह जब वह खेत में गया तो उक्त सोलर पंप का कंट्रोलर व लगभग 50 फुट केबल गायब थी। उसने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें