फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध हथियार सहित पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति को मनियाना रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के मनियाना निवासी कुलदीप उर्फ कुलबीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह हथियार बेचने का कार्य करता है। मध्यप्रदेश के उज्जैन से हथियार लाता है। एसआई ईश्वर पूनिया ने बताया कि सीआईए पुलिस एचसी ज्योति प्रसाद के नेतृत्व में शहर में गश्त कर रही थी। उसी समय सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें