टोहाना। सीआईए टीम ने एक व्यक्ति को 6.50 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकडे गए आरोपी की पहचान किला मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार सीआईए पुलिस की टीम शहर के बराड चौक पर मौजूद थी तभी गुप्त सूचना आई कि उक्त व्यक्ति हेरोइन बेचने का धंधा करता है जो मोहता धर्मशाला के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया जिसके बाद मेहता धर्मशाला के पास पहुंची जहां उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। संवाद