फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 बालिग व नाबालिगों की तलाश कर लौटाई मुस्कान

Thu, 20 Apr 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने 20 बालिग व नाबालिगों की तलाश कर उनके परिवार वालों से मिलवा कर उनकी जिंदगी में फिर से मुस्कान लौटाई है। इनमें 11 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान के दौरान शहर पुलिस ने छह नाबालिगों, सदर फतेहाबाद व थाना भूना पुलिस ने दो नाबालिगों, सदर रतिया पुलिस ने दो नाबालिगों तथा दो बालिगों की तलाश कर उन्हें परिजनों से मिलवाया है। थाना शहर रतिया पुलिस ने चार बालिगों तथा एंटी व्हीकल स्टाफ ने एक ऐसे नाबालिग की तलाश की है, जो किसी कारणवश अपने परिवार से बिछुड़ गए थे। इन्हें दोबारा इनके परिवार तक पहुंचाया गया है। इस संबंध में एसपी आस्था मोदी द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों, प्रबंधक थाना एवं पुलिस चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आमजन से बेहतर तालमेल बनाते हुए मानव तस्करी करने वालों, बाल मजदूरी करवाने वालों व अन्य किसी भी प्रकार का शोषण करने वालों का पता लगाकर गुमशुदा, बंधक, शोषित व्यक्तियों, महिलाओं एवं बच्चों का पता लगाएं और संबंधित परिजनों को सौंपने का काम करें। उन्होंने कहा कि गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर बाल भवन, शेल्टर होम से संपर्क कर संबंधित माता-पिता को उनकी मुस्कान लौटाने का हरसंभव प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें