फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गेहूं कटाई के सीजन में पसीने और धूल के संपर्क में आने से बढ़ रहे चर्म रोगी

Tue, 23 Apr 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करतीं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फसल कटाई के चलते त्वचा की एलर्जी की समस्या बढ़ रही है। समय पर सावधानी न बरतने के चलते एलर्जी की समस्या बढ़ रही है और रोजाना 150 से 170 मरीज चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आ रहे हैं। चर्म रोग विशेषज्ञ द्वारा मरीजों को फसल कटाई के सीजन में सावधानी बरतनें की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर का कहना है कि मौसम शुष्क होने के साथ तेज हवा से धूल-मिट्टी ज्यादा उड़ती है वहीं अब फसल कटाई चल रही है। इससे चर्म रोग और एलर्जी के मामले बढ़ने का अंदेशा रहता है। इससे त्वचा में चकते पड़ना, खुजली, लाल दाने निकलने के साथ त्वचा शुष्क होने से दाद होने का खतरा रहता है। अस्पताल में एलर्जी और दाद की समस्या से संबंधित मरीज आ रहे हैं। फसल कटाई के दौरान धूल-मिट्टी लगे हुए कपड़े ज्यादा देर तक पहनने, त्वचा पर मिट्टी जमने, पसीना ज्यादा देर तक शरीर पर रहने के कारण त्वचा रोग को बढ़ावा मिलता है।
-
ये बरतें सावधानी

- फसल कटाई के दौरान मुंह, सिर और कान को ढककर रखें ताकि धूल-मिट्टी का असर कम हो।
- खेतों में फसल कटाई और सुखाने के बाद पहने हुए कपड़े तुरंत बदलें, शरीर में पसीना सूखने के बाद साफ पानी से नहाएं।
- नहाने के बाद त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं ताकि त्वचा की शुष्कता दूर हो सके।
- त्वचा में लाल चकते दिखने, दाने निकलने या दाद दिखने पर चर्म रोग विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।
- ज्यादा पानी पीएं, तरल पदार्थों का सेवन करने के साथ मौसम के अनुसार फल, विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करना चाहिए।

गेहूं कटाई के चलते अन्य ओपीडी घटी

नागरिक अस्पताल में अन्य ओपीडी में कमी हुई है। करीब 150 से 200 मरीजों की ओपीडी घटी है। अस्पताल में दंत रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, मनोचिकित्सक की ओपीडी में कुछ कमी आई है। अधिकारियों की माने इसके पीछे कारण यह है कि लोग गेहूं कटाई में व्यस्त है। इमरजेंसी में ही लोग उपचार के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


फसल कटाई के दौरान शरीर की स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है। खेतों में काम करने के पश्चात शाम को आकर जरूर नहाएं। धूल-मिट्टी के हाथ शरीर पर न लगाएं। अगर कोई दिक्कत हो तो तुरंत ही चिकित्सक से संपर्क करें, क्योंकि त्वचा रोग तेजी से बढ़ते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. प्रीत कौर, चर्म रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें