फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छह टीमों ने चलाया सर्च अभियान, कहीं नहीं मिला नशा

विज्ञापन
जाखल में चेकिंग के दौरान उप​स्थित डीएसपी शमशेर सिंह, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह व अन्य।
विज्ञापन
जाखल। एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर नशे की रोकथाम को लेकर चलाई जा रही मुहिम के तहत शनिवार को पुलिस ने जाखल व आसपास के गांवों में विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। डीएसपी शमशेर सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत कई घरों में छापे की कार्रवाई की। सुबह 5 बजे ही डीएसपी शमशेर सिंह, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल व कमांडो के साथ गांवों में दबिश देने पहुंचे। मगर पुलिस को कहीं भी नशे से संबंधित कोई वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पुलिस की ओर से नशे को रोकने व नशा तस्करों को काबू करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कमांडो सहित जाखल थाना पुलिस व टोहाना सदर, टोहाना सिटी थाना व सीआईए की अलग-अलग छह टीमों ने जाखल की गुरद्वारा बस्ती, नायक बस्ती, बाजीगर बस्ती और गांव चुहड़पुर, शकरपुरा व दीवाना में पहले से नशे का धंधा करने वाले लोगों के घरों पर छापेमार कार्रवाई कर तलाशी ली। पुलिस को उक्त स्थानों पर नशे की बिक्री को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। उनका यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान फिलहाल उन्हें नशा संबंधी कोई वस्तु नहीं मिली है। डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से उन जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जहां नशों का अधिक सेवन होता है। पुलिस नशे की सप्लाई चेन तोड़ने को लेकर लगातार कार्य कर रही है। जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जाखल कस्बा पंजाब के साथ सटा हुआ है। ऐसे में हरियाणा से पंजाब में नशे की सप्लाई न हो, इसे लेकर भी पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें