फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननद-भाभी ने डॉक्टर दंपती के घर की थी चोरी

विज्ञापन
फतेहाबाद में चोरी मामले में पकड़ी गईं आरोपी महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाऊन में डॉ. दंपती डॉ. अजय नारंग व ईला नारंग के घर से दिनदहाड़े नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला गुजरात के महुआ भावनगर निवासी भावना उर्फ भावू और राधा को काबू किया है। दोनों के पास से पुलिस ने 9 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पकड़ी गई आरोपी दोनों महिलाएं ननद-भाभी हैं। दोनों ने ही डॉक्टर दंपती के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में घर के आसपास महिलाएं दिखी, जो कि घर-घर जाकर मांगती है और मॉडल टाउन के आसपास के क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रही हैं। पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा और पड़ताल शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने रतिया मोड़ पर झुग्गी-झोपड़ी से दोनों आरोपी महिलाओं को काबू कर लिया और इनसे 9 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली। पकड़ी गई आरोपी महिलाओं को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डॉक्टर ने बताए थे 11 लाख चोरी हुए, पुलिस बोली 9 लाख बरामद
मॉडल टाउन निवासी डॉ. अजय नारंग ने पुलिस को दी शिकायत में मंगलवार को बताया था कि वह सुबह घर को ताला लगाकर अस्पताल में चले गए थे। दोपहर को जब घर आए तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था और घर के अंदर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में बनी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला। अलमारी का लॉकर चेक किया तो लॉकर में रखी 11 लाख रुपये की नकदी गायब मिली। कोई व्यक्ति घर में घुसकर चोरी करके ले गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 9 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जितनी राशि चोरी हुई थी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोट
मामले में आरोपी महिलाओं को काबू कर लिया। पकड़ी गई आरोपी महिलाएं आपस में ननद-भाभी है। आरोपी महिलाओं से 9 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है। आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-दलीप सिंह, कार्यकारी बस स्टैंड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें