फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क हादसे में सिरसा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढाणी चाननवाली के पास सड़क हादसे में सिरसा के गांव नागोकी निवासी 30 वर्षीय विजय की मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने मृतक के पिता दयानंद के बयान पर मामला दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में दयानंद ने बताया कि उसका बेटा विजय खेतीबाड़ी का काम करता है। 16 मार्च को उसका बेटा मोटरसाइकिल लेकर फतेहाबाद में किसी काम से आया हुआ था। जब शाम को विजय मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था तो ढाणी चाननवाली के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर विजय को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें