टोहाना। चार दिन पहले बलियाला हेड पर पांव फिसलने से सिधमुख नहर में बहे 23 वर्षीय शुभम का शव पुलिस ने काजलहेड़ी से बरामद कर लिया है। शव मिलने की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि चार दिन पूर्व नहर में बहे शुभम के शव को बरामद कर लिया गया है। मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि 1 मई को जींद की तांगा गली निवासी शुभम अपने चार दोस्तों हिमांशु, तरुण, जतिन व साहिल के साथ बलियाला हेड पर घूमने आया था। शुभम जब शौच करने गया तो उसके पांव पर कीचड़ लग गया। वह पांव साफ करने सिधमुख नहर के पास गया तो उसका पांव फिसल गया। इससे वह सिधमुख नहर में बह गया।