फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोला फेंक में श्रुति ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 16 Sep 2024 06:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतने पर श्रुति को सम्मानित करते लोग।
विज्ञापन
टोहाना। 57वीं राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में गोला फेंक में श्रुति सिंधु ने स्वर्ण पदक जीता है। श्रुति की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं शहर के सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोगाें ने उसे शुभकामनाएं दी है तथा उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

सुंदर सिंधु ने बताया कि 14 सितंबर से 16 सितंबर तक करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते श्रुति ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस दौरान सीनियर कोच सुरेंद्र ढुल व विवेक चौहान ने बताया कि श्रुति ने स्वर्ण पदक के साथ राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रीय खेल नवंबर महीने में झारखंड में आयोजित किए जाएंगे।

गांव जांडवाला बागड़ के सरकारी स्कूल में एक दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित

भट्टू कलां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडवाला बागड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। एनएसएस कैंप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्टूकलां के पूर्व प्राचार्य वेदप्रकाश भाकर ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजकल प्रतियोगिता का समय है। इसलिए बच्चों को अपना लक्ष्य बनाते हुए तैयारी करनी चाहिए। किसी भी कामयाबी के लिए उसका लक्ष्य बहुत ही जरूरी होता है। एनएसएस प्रभारी हरपाल सिंह बेनीवाल ने बताया कि विद्यालय में एक दिवसीय कैंप में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गांव में सफाई का कार्य किया गया। बच्चों ने बहुत ही अच्छी तरह से गांव में सफाई का कार्य किया।

उन्होंने बताया कि एनएसएस का हमारे जीवन में बहुत ही उपयोग है। इससे बच्चे समूह में काम करना सिखाते हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों के लिए हम सबको तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र भादू, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव देसराज माचरा, भगत सिंह बेनीवाल, देवीलाल कुलड़िया, गोपाल बंसल, नवीन बिंदल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें