नगर परिषद चेयरमैन नरेश बसंल से मिलते शहर के व्यापारी। स्रोत : व्पापार मंडल
टोहाना। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल की अगुवाई में नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार व एसआई अजैब सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में रमेश गोयल, रामकुमार सैनी और पवन वधवा ने चेयरमैन व अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि त्योहारी सीजन में बाजारों में दुकानदारों को परेशान न किया जाए। बीते दिनों नगर परिषद की ओर से बाजार में अतिक्रमण हटाने को लेकर मुनादी की गई थी। इससे दुकानदार परेशान हैं।नप चेयरमैन व अधिकारियों ने भी दुकानदारों से आह्वान किया कि बाजारों में व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने में अपना योगदान दें। दुकानों के बाहर बेवजह अधिक अतिक्रमण ना करें।