फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: समूह नृत्य में शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा की टीम बनी विजेता

Thu, 17 Oct 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बाल भवन में प्रतियोगिता के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे प्रतिभागी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में राज्यस्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का जिलास्तर पर बाल भवन में आयोजन शुरू हो गया है। यह प्रतियोगिताएं 22 अक्तूबर तक चलेंगी। पहले दिन कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के प्रथम ग्रुप के लिए एकल नृत्य, हैंड राइटिंग, ग्रुप डांस, क्ले मॉडलिंग, कार्ड मेकिंग, बेस्ट ड्रामेबाज तथा फैंसी ड्रेस स्पर्धा हुई।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. जयवीर यादव ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने और अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। जिला बाल कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे एकल नृत्य व समूह नृत्य में डिविजन स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। अन्य सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सीधे तौर पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग दिलवाया जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं में विजेता सभी बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक की भूमिका शिक्षा विभाग से अमर मोंगा, कमलेश बागड़ी, नेहा शर्मा, विशाल, प्रवीन कुमार, नितिन सचदेवा, कुलदीप कंबोज, मोनिका जग्गा, अनिता ढाका, संतोष रानी, ललिता रानी, ओमप्रकाश, अमित कुमार ने निभाई। इस मौके पर हरबंस लाल सेठी, ईश्वर देवी सेठी, कार्यक्रम अधिकारी सुखजिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
प्रतियोगिता के दौरान ग्रुप डांस के पहले ग्रुप में शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा की टीम विजेता रही। दूसरा स्थान एसबीपी डीएवी सेंटेनरी स्कूल और तीसरा स्थान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम ने हासिल किया। सोलो डांस प्रतियोगिता में शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा की छात्रा जानवी ने प्रथम, एसबीपी डीएवी स्कूल की छात्रा एशन्या दत्ता ने दूसरा और जीपीएस बड़ोपल की छात्रा रुहानी व पीडी मेमोरियल स्कूल खाबड़ा कलां की छात्रा प्रतिज्ञा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
इसके अलावा कार्ड मेकिंग के पहले ग्रुप में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा अलीशा ने प्रथम, स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने दूसरा व क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की छात्रा ओवी ने तीसरा स्थान पाया। क्ले मॉडलिंग के प्रथम ग्रुप में स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्र जय ने पहला, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र विहान ने दूसरा और शांति निकेतन स्कूल ढिंगसरा के छात्रा मोहित व अपेक्स स्कूल के छात्र हरगुन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
-
बेस्ट ड्रामेबाज रही तनवी
बेस्ट ड्रामेबाज मुकाबले के प्रथम ग्रुप में डीएवी सेंटेनरी स्कूल टोहाना की छात्रा तनवी प्रथम, एसबीपी डीएवी स्कूल की छात्रा अधीरा रानी द्वितीय, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा किमाया तृतीय रही। फैंसी ड्रेस में सिटी स्कूल भिरड़ाना की छात्रा मन्नत ने पहला, जॉन वेसले स्कूल की छात्रा शिद्दत ने दूसरा, एमएसडी स्प्रिंग बेल्स स्कूल के योरिक ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें