फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी लाइब्रेरी में छात्राओं के लिए अलग से बनेगा शौचालय

Fri, 26 May 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले करीब तीन साल से ब्लॉक समिति कार्यालय परिसर में चल रही सरकारी लाइब्रेरी में आने वाली छात्राओं के लिए अब अलग से शौचालय का निर्माण होगा। लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र द्वारा ली गई अधिकारियों व संस्थाओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वच्छ भारत मिशन टास्क फोर्स के गैर सरकारी सदस्य हरदीप सिंह ने सरकारी लाइब्रेरी में आने वाली छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की कोई व्यवस्था न होने का मुद्दा रखा। इस पर संबंधित पंचायत अधिकारी ने तर्क दिया कि वह भवन सरकारी स्तर पर कंडम घोषित किया हुआ है। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि दो साल से कंडम घोषित है, जब तक लाइब्रेरी के लिए कोई नई जगह नहीं बनती, तब तक वहां आने वाली बेटियों के लिए अलग से शौचालय का निर्माण होना चाहिए। इस पर स्वच्छ भारत मिशन चेयरमैन के समक्ष नगराधीश सुरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को अगले 15 दिन में लाइब्रेरी के लिए अलग से महिला शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। हरदीप सिंह ने शिवालय मार्केट व मुख्य बाजारों में बने सार्वजनिक शौचालयों में व्यवस्था भी दुरुस्त करने व उनमें भी महिलाओं के लिए अलग से प्रबंध किए जाने की मांग रखी। इस पर स्वच्छ भारत मिशन वाइस चेयरमैन ने जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें