फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया रोड पर बनी हड्डा रोड़ी को एसडीएम ने बंद करने के दिए आदेश

विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते एसडीएम प्रतीक हुड्डा। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड साथ एडिशनल अनाज मंडी के बाहर बनी हड्डा रोड़ी को 30 मई तक बंद कर दिया जाएगा। इस बरे में एसडीएम टोहाना ने नगर परिषद और ठेकेदार को आदेश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि इस हड्डा रोड़ी के चलते अनाज मंडी में आने वाले किसानों, आढ़तियों, मजदूरों को समस्या का सामना करना पड़ता था। इस बारे में कई बार लिखित शिकायत भी आई थी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों और ठेकेदार को बुलाकर बातचीत की गई थी जिसमें समस्या को जायज पाया गया है। एसडीएम ने कहा कि नगर परिषद को आदेश दिए है कि आज से कोई मृत पशु वहां न लेकर जाया जाए। इसके लिए कोई अन्य जगह की जल्द व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें