फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बूथ लेवल अधिकारी के साथ हाथापाई कर दस्तावेज फाड़े, केस दर्ज

Tue, 08 Oct 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव पिलछिया में मतदान के दिन गांव के मतदान केंद्र पर कार्यरत बूथ लेवल अधिकारी के साथ मारपीट करने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में एक ग्रामीण पर केस दर्ज किया गया है। बूथ लेवल अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगतार सिंह ने बताया कि वह गांव पिलछिया में बूथ नंबर एक पर बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त था। पांच अक्तूबर को मतदान वाले दिन सुबह अचानक वहां पर कैमरा खराब हो गया। इस दौरान गांव के लाभ सिंह ने बूथ पर आकर उसके साथ हाथापाई की और जातिसूचक गालियां निकाली। साथ ही जरूरी दस्तावेज भी फाड़ दिए। बाद में गांव के पूर्व सरपंच गुरुसेवक सिंह और पूर्व पंचायत सदस्य अमरीक सिंह ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें