फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में विद्यार्थियों के लिए स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षकों को आकर करवानी होगी पानी निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने खंड रतिया के सरकारी और निजी स्कूलों को अभी बाढ़ के पानी के चलते बंद रखने का फैसला लिया है। हालांकि इन स्कूलों को शिक्षकों के लिए खोल दिया गया है। स्टाफ स्कूल में उपस्थित रहेगा और सफाई करवाएगा। स्कूल में से शिक्षकों को पानी निकलवाना होगा और ई अधिगम के तहत पढ़ाई करवानी होगी। इसके अलावा अगर पानी ज्यादा है या भवन में दरार आई है तो स्कूल मुखिया को बीईओ के जरिये जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट भेजनी होगी। बता दें कि शिक्षा विभाग ने बाढ़ के चलते फतेहाबाद, रतिया, जाखल और टोहाना खंड में स्कूल बंद किए थे। लेकिन रतिया को छोड़कर अन्य खंड में लगभग स्कूल खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें