फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 40 दिन बाद स्कूल खुले, लौटी रौनक, पहले दिन 60 फीसदी रही हाजिरी

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव ढिंगसरा में बस से उतरकर स्कूल जाते हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मियों की छुट्टी के बाद सोमवार को सरकारी और निजी स्कूल खुल गए। विद्यार्थियों के पहुंचते ही स्कूलों में रौनक लौट आई। हालांकि पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 40 फीसदी तक कम रही। सुबह बारिश आने के चलते कई विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों के पहुंचते ही छुट्टियों के दौरान के अनुभव एक-दूसरे के साथ सांझा किए गए। इसके अलावा शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन काम जांचा। सोमवार शाम को किताबों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। शांति निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढिंगसरा के प्रधानाचार्य रणसिंह रेपसवाल ने बताया कि 40 दिनों की छुट्टियों के बाद बच्चों के आगमन से स्कूलों में दोबारा रौनक आई है। बच्चे स्कूल में पहुंचकर बहुत ही खुश है। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अब अपनी पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करें, ताकि छुट्टियों में पढ़ाई के हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
मिड-डे-मील को लेकर जारी किए गए निर्देश
शिक्षा विभाग निदेशालय ने मिड-डे-मील को लेकर भी निर्देश जारी किए है। गेहूं, चावल की सफाई की जाए। धूप में सुखाने के बाद ही गेहूं की पिसाई करवाई जाए। बर्तनों की सफाई करने के बाद ही खाना परोसा जाए।
विज्ञापन

दाखिलों पर विभाग देगा जोर
निदेशालय के लक्ष्य से कम दाखिले पर भी अधिकारी सख्त हो गए हैं। विभाग दाखिलों को लेकर अभियान चलाएगा। अगर किसी विद्यार्थी का दाखिला नहीं हुआ है तो वह करवाया जाएगा। इसके अलावा ड्रॉप आउट विद्यार्थियों पर भी फोकस है। जिले में 1.21 लाख दाखिलों का लक्ष्य था लेकिन अभी तक करीब 95 हजार ही दाखिले हुए हैं।
कोट
सोमवार से स्कूल खुल गए हैं, स्कूल खुलने से रौनक लौट आई है। विद्यार्थियों को जो काम दिया गया था उसे जांचने के निर्देश दिए गए है। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की हाजिरी कम रही है।
विज्ञापन

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें