फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव बिठमड़ा से 50 किलो चीनी का कट्टा कंधे पर रखकर लाने वाले सतीश सम्मानित

विज्ञापन
गांव समैन में सतीश कुमार को सम्मानित करते हुए गांव के मौजिज लोग।
विज्ञापन
समैन। गांव बिठमड़ा से कनाडा में रह रहे युवक का चैलेंज स्वीकार कर 50 किलो चीनी का कट्टा अपने कंधे पर रखकर समैन तक लाने वाले युवक सतीश कुमार को सोमवार को गांव समैन के मौजिज लोगों ने सम्मानित किया। गांव में कृष्ण गिल के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में सतीश कुमार को सम्मानित किया गया। कृष्ण गिल व पूर्व सरपंच प्रतिनिधि कुलाराम गिल ने बताया कि सतीश कुमार ने बिठमड़ा के युवक का चैलेंज स्वीकार किया और उस काम को पूरा करके अपने गांव की लाज रखी है। इसलिए वह इनाम का हकदार है। कुलाराम ने बताया कि उन्होंने सतीश कुमार से कहा कि वह खेल व शिक्षा में आगे बढ़े और गांव का नाम रोशन करें। सभी ग्रामीणों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ईश्वर गिल, जिला परिषद प्रतिनिधि लीला राम, जिले सिंह फौजी, रामचंद्र गिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें