फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के सार्वजनिक शौचालय में शुरू की गई सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, देने होंगे पांच रुपये

Thu, 03 Oct 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड ​स्थित सार्वजनिक शौचालय में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की शुरूआत करते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर के सार्वजनिक महिला शौचालयों में बड़े शहरों की तर्ज पर एक नई पहल की है। ट्रायल के तौर पर गांधी जयंती पर बुधवार को थाना रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन शुरू की गई है।
विज्ञापन

महिलाएं पांच रुपये का सिक्का डालकर नैपकिन वेंडिंग मशीन से ले सकेंगी। नगर परिषद द्वारा दूसरी मशीन पुराना बस स्टैंड के सामने बने शौचालय में लगाई जाएगी। अधिकारियों की माने तो ट्रायल सफल रहा तो शहर के सभी सार्वजनिक महिला शौचालयों में ये मशीन लगाई जाएगी। आयोजित कार्यक्रम में इस दौरान नगर परिषद के जेई राजेश भांभू, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ, एसआई महेश कुमार, रोहताश कुमार व आसपास की महिलाएं मौजूद रही।
-
निशुल्क कर सकेंगी सेनेटरी नैपकिन का निस्तारण
वेंडिंग मशीन के साथ ही नगर परिषद सेनेटरी नैपकिन के निस्तारण के लिए मशीन लगाई गई है। इस मशीन के अंदर सेनेटरी नैपकिन को डालने के बाद वह जलकर खत्म हो जाएगा। हालांकि इसके लिए नगर परिषद को चार्ज वसूल नहीं करेगा।
विज्ञापन

-
स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेगा फायदा
स्वच्छता सर्वेक्षण भी शुरू हो चुका है। ऐसे में महिला शौचालयों में मशीन लगाकर सुविधा देने से स्वच्छता सर्वेक्षण में फायदा मिलेगा। नगर परिषद बाहरी कॉलोनियों में सफाई का काम निजी एजेंसी को देने की तैयारी में है। इसके टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। करीब 60 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई का काम निजी एजेंसी को दिया जाना है।
-
थाना रोड स्थित शौचालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई है और इसकी शुरुआत बुधवार को कर दी गई है। एक और मशीन पुराना बस स्टैंड के सामने शौचालय में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें