फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिनदहाड़े घर में घुसकर पर्स से 66 हजार की नकदी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सुंदर नगर में दिनदहाड़े दो युवक घर में घुसकर पर्स में से 66 हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें दो युवक घर में घुसते हुए नजर आ रहे हैं। मकान मालिक सुंदर नगर निवासी कपिल नारंग ने शहर थाना में शिकायत दी है। शहर पुलिस ने कपिल नारंग की शिकायत पर आरोपी शिवचौक निवासी हन्नी और नागपाल चौक निवासी सागर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में कपिल नारंग ने बताया कि वह निजी स्कूल में मैनेजर के पद पर है। शुक्रवार शाम को वह किसी काम से बाजार गया था और पत्नी छत पर बच्चों को पढ़ा रही थी। जब पत्नी कुछ देर बाद नीचे आई तो घर का सामान बिखरा हुआ था और पर्स में रखे 66 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घर आकर जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि आरोपी शिव चौक निवासी हन्नी और नागपाल चौक निवासी सागर घर से बाहर निकलते हुए नजर आए। दोनों ने ही घर पर चोरी की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें