फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भिरडाना में दो मकानों की छत गिरी

Thu, 04 Sep 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले काफी दिनों से हो रही बारिश के कारण मंगलवार देर रात गांव भिरडाना के दो मकानों की छत गिर गई। गनीमत यह रही किसी को चोट नहीं लगी। विनोद कुमार ने बताया की उनका मकान भूथनकलां रोड पर है। तेज बारिश के चलते सामान बाहर निकालने लगे तो अचानक छत गिर गई। किसी को चोट तो नहीं लगी लेकिन घर का सामान काफी खराब हो गया है। विधवा छिन्दो बाई ने बताया की वह अपनी बेटी और बेटे के साथ कमरे में सोई हुई थी। देर रात अचानक से छत का एक हिस्सा गिर गया। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें