फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की चलती बस से गिरा रोहतक का युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास रविवार अलसुबह चलती बस से एक युवक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान रोहतक निवासी शिवा के रूप में हुई है। मामले में सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। मामले के मुताबिक रोहतक निवासी शिवा अपने दोस्त गौतम के साथ फतेहाबाद में किसी काम से आ रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों बस में सवार थे। बस जब गांव बड़ोपल के पास पहुंची तो शिवा पिछली साइड की खिड़की बंद कर रहा था, अचानक वह खिड़की से बाहर जा गिरा और नीचे गिरने से चोट लग गई। गंभीर रूप से घायल शिवा को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें