फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के 65 प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचे रोडवेज के हैप्पी कार्ड

Mon, 02 Sep 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के बस स्टेंड परिसर में हैप्पी कार्ड बांटते कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में हैप्पी कार्ड बांटने का काम जारी है। जिले के 1 लाख 30 हजार लाभार्थियों ने हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है। रोडवेज के पास 1 लाख 15 हजार लाभार्थियों के कार्ड पहुंच चुके हैं। वहीं 75 हजार कार्ड बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के 65 प्रतिशत लाभार्थियों तक कार्ड पहुंच चुके हैं। वहीं आचार संहिता लगने से पहले हैप्पी कार्ड के आवेदन कर चुके 5 हजार लाभार्थियों के कार्ड भी रोडवेज के पास पहुंच चुके हैं। हैप्पी कार्ड का लाभार्थी को जल्द लाभ मिले, इसको लेकर रविवार को भी रोडवेज के द्वारा हैप्पी कार्ड बांटने का काम जारी है।
जिले में रविवार को करीब 500 लाभार्थियों को कार्ड बांटे गए। जिले में फतेहाबाद के नए बस स्टैंड परिसर व टोहाना के बस स्टैंड परिसर में कार्ड बांटने का काम जारी है। कार्य दिवस के दौरान एक दिन में एक हजार लाभार्थियों को बांटे जाते है। वहीं कर्मचारी लगातार लाभार्थियों को फोन कर कार्ड आने की सूचना भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


ओटीपी डिलीट हुआ तो भी होगा तुरंत समाधान
कार्ड बांट रहे कर्मचारियों ने बताया कि जिन लोगों के पास हैप्पी कार्ड के लिए ओटीपी आ चुके हैं, वे बस स्टैंड से कार्ड ले लें। जिन लोगों के पास आए ओटीपी डिलीट हो चुके हैं, वे बस स्टैंड आएं और इस बारे में जानकारी दें। उनकी समस्या का तुरंत समाधान होगा और हैप्पी कार्ड मिल जाएगा। अब एक की जगह दो माह तक ओटीपी मान्य रहेगा।

प्रधानमंत्री की फोटो को हटाकर दे रहे कार्ड
- आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से कर्मचारी लाभार्थियों को सिर्फ कार्ड दे रहे हैं। जिस लिफाफे में हैप्पी कार्ड आते हैं, उन पर प्रधानमंत्री का फोटो लगी हुई है। उस फोटो वाले लिफाफे को हटाकर ही लाभार्थियों को कार्ड दिए जा रहे हैं। ताकि आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें