फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी कर ले जा रहा कैंटर पलटा, चालक फरार

विज्ञापन
भैंस चोरी कर भागा कैंटर सड़क किनारे पलटा हुआ। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टूकलां। थाना नाथूसरी चौपटा के अंतर्गत गांव तरकांवाली से भैंस चोरी कर ले जा रहा कैंटर भटटू कलां के गांव किरढान पास पलट गया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना भटटू कलां पुलिस को दी। वही भट्टूकलां पुलिस के पास चोपटा थाने से भी सूचना आई हुई थी कि उनके क्षेत्र के गांव तरकांवाली से कोई भैंस चोरी करके ले गया है। जिस पर भटटू कलां पुलिस ने इसकी सूचना चौपटा थाना पुलिस को भी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किरढ़ान से ढिंगसरा मार्ग पर कैंटर पलटा हुआ पाया। जिसके पास 1 भैंस व उसकी कटड़ी भी थी। लेकिन कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि तरकांवाली निवासी मनोज पुत्र जगत की भैंस उसके नोहरे से सुबह 5 बजे चोरी हुई। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निकटवर्ती थानों में इसकी सूचना दे दी। चोरी कर ले जा रहे भैंस के संबंध में सूचना पाकर चौपटा पुलिस भैंस के मालिक मनोज को मौके पर लाई। मौके पर मनोज ने अपनी भैंस की शनाख्त की, जिस पर भटटू कलां पुलिस ने इस मामले को चोपटा पुलिस को हैंड ओवर कर दिया। इस संबंध में चौपटा पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। चौपटा थाना के प्रभारी सुखवीर ने बताया कि चोरों की तलाश जारी है। फिलहाल चोरी हुई भैंस व कटड़ी तथा चोरी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें