फतेहाबाद में डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर जिले में राहत है। सोमवार को जिले में डेंगू का नया केस नहीं मिला है। ओपीडी में जांच के दौरान 20 आशंकित केस मिले हैं। इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। जिले में अब तक डेंगू जांच को लेकर 1013 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 46 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टीमों ने जिले में 2849 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान 16 जगहों पर लारवा मिला है। जिन घरों में लारवा मिला है उन्हें नोटिस जारी किया गया है। जिले में अब तक 188721 जगहों पर लारवा मिल चुका है। इसमें 2849 जगहों पर लावा मिला है।
जिले में डेंगू को लेकर ये है स्थिति
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद 10
टोहाना 12
रतिया 1
भूना 1
जाखल 4
भट्टूकलां 9
बड़ोपल 6
भूथनकलां 3
-
ये हैं डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार का होना
- अचानक तेज सिर दर्द का होना
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
-
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति कंट्रोल में है। डेंगू के लक्षण दिखने पर खून की जांच करवाएं। चिकित्सक की सलाह से ही दवाई लें। डेंगू मरीजों के लिए प्लेटलेट्स की सुविधा भी उपलब्ध है।
- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ