फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोरोना संक्रमण को लेकर राहत, 277 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव

Mon, 17 Apr 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में कोविड को लेकर रिजर्व किए गए बेड
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। रविवार को लैब से 277 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। सभी सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। अभी फिलहाल जिले में कोरोना के 12 एक्टिव केस हैं। जिसमें पुलिस अधीक्षक और जिला नगर आयुक्त भी शामिल हैं। कोई भी कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है, होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले में आरटीपीसीआर के 76 और रैपिड एंटीजन के 3 सैंपल लिए गए हैं। अभी अग्रोहा लैब से 250 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन


वायरल मरीज बढ़ रहे, ओपीडी बढ़ी
सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। अस्पताल में रोजाना 100 से 150 मरीजों की ओपीडी आ रही है। मरीज बुखार, पेट दर्द, दस्त आदि के उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ.मनीष टुटेजा का कहना है कि वायरल की ओपीडी बढ़ी है। ऐसे में खानपान की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। पानी उबालकर ठंडा करके पीएं। बाहर के फास्टफूड से परहेज करें।

इमरजेंसी में आइसोलेशन बेड रिजर्व किए, वहीं मरीज भर्ती :
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए दो बेड रिजर्व कर रखे हैं। इसको लेकर नोटिस भी लगाए गए है लेकिन वहीं पर सामान्य मरीजों को दाखिल किया जा रहा है। हालांकि इससे पहले यहां पर मॉक ड्रिल भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत है। रविवार को जिले में कोरोना को कोई नया केस नहीं मिला है। फिलहाल 12 एक्टिव केस हैं।
- मेजर डॉ.शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें