फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुस्त सर्वर से डिपो में राशन वितरण धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कार्ड धारकों तक राशन पहुंचने में सर्वर ही रोड़ा बन गया, चार से पांच घटे इंतजार के बाद आधे से अधिक लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सर्वर धीमा होने के चलते डिपो पर रखे पीओएस मशीन काम नहीं कर रहे थे, एक कार्ड धारक का अंगूठा लगवाने के लिए डिपो संचालकों को परेशान होना पड़ा। इस कारण राशन डिपो भीड़ एकत्र हो गई। वहीं डिपो पर चीनी और तेल का स्टॉक भी कम रहा है और लगभग अधिकतर डिपो पर गेहूं समाप्त हो गया है और लोगों को मजबूरी में बाजरे से पेट रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 22 जनवरी से डिपो धारकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कार्ड धारकाें की भीड़ डिपो पर उमड़ रही है। जिले में इस समय 1 लाख 86 हजार 437 राशन कार्ड धारक हैं। जिले में 366 राशन डिपो हैं। जिले में इस बार 18 लाख 81135 किलोग्राम गेहूं, बाजरे की 19 लाख 65939 किलोग्राम की एलोकेशन भेजी गई है। इस बार गेहूं की एलोकेशन बाजरे से कम आई है, यही कारण है कि जिले के राशन डिपो पर गेहूं लगभग खत्म हो गई है। सरकार की ओर से गुलाबी कार्ड धारकों को 30 किलोग्राम गेहूं राशन कार्ड पर दिया जाता है। इस बार सरकार ने इन राशन कार्डों पर 17 किलोग्राम गेहूं व 13 किलोग्राम बाजरा तथा एसबीपीएल राशन कार्ड धारकों को परिवार के एक सदस्य के हिसाब से 5 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। सर्दी के मौसम में सरकार ने इन परिवारों को प्रति सदस्य ढाई किलोग्राम गेहूं व ढाई किलोग्राम बाजरा देना था, लेकिन गेहूं का स्टॉक अधिकतर राशन डिपो पर समाप्त हो गया है, जिस कारण लोगों को बाजरा लेकर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा चीनी व सरसों के तेल का स्टॉक भी समाप्त होने को है।
आधे से अधिक लोग लौट रहे खाली हाथ
फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी के डिपो पर सुबह 10 बजे लगभग 100 लोग राशन लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। दोपहर 2 बजे तक सिर्फ 20 लोगों को ही राशन मिल सका। वहीं खेमाखाती रोड स्थित डिपो पर राशन लेने के लिए लगभग 150 लोग सुबह 9 बजे से लाइन में लग गए। सर्वर धीमा होने से लगभग 30 लोगों को ही राशन मिल सका।
विज्ञापन



तीन दिन से सर्वर डाउन
सरकार ने राशन डिपो धारकों को जो पीओएस मशीन दी है, वह 2-जी पर चलती है। जिस कारण लगभग मशीन का सर्वर डाउन रहता है। इस मशीन पर अंगूठा लगने के बाद ही राशन कार्ड धारक को राशन मिलता है, लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण लोगों को बार-बार राशन डिपो के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
कोट

हमने जनहित में हड़ताल वापस ली थी, ताकि लोगों को राशन मिल सके, लेकिन अब पीओएस मशीन तंग कर रही है। जिससे राशन डिपो धारकों को परेशानी हो रही है। सरकार ने इस बार गेहूं की एलोकेशन में भी भारी कटौती की है, जबकि राशन कार्ड धारक बढ़े हैं।
विज्ञापन

-शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें