खिलाड़ी पूजा नहला को सम्मानित करते अतिथि ।
रतिया। कानपुर के द स्पोर्ट्स हब इंडोर स्टेडियम में इंडिया ताइक्वांडो के बैनर तले उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित चैंपियन ऑफ चैंपियंस टीम इंडिया चयन ट्रायल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किंग्स मार्शल आर्ट अकादमी रतिया की पूजा नहला ने स्वर्ण पदक जीता है।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं ताइक्वांडो नेशनल कोच और नेशनल रेफरी राजपाल पन्नू ने बताया कि जूनियर लड़कियों के 68 किलो से अधिक भारवर्ग में पूजा नहला ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करके 1 से 6 अक्तूबर को दक्षिण कोरिया में होने वाली विश्व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया कैंप में अपना चयन सुनिश्चित किया है।
वहीं, जूनियर लड़कों के 45 किलो भारवर्ग में अमनदीप सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन फतेहाबाद के अध्यक्ष जसबीर थिंद, संघ की चेयरमैन अनीता बराला ने पदक विजेता खिलाड़ी को बधाई दी। उन्होंने विजेता खिलाड़ी और उनके अभिभावकों को भविष्य में हरसंभव मदद का वादा किया। इस मौके पर एकेडमी के डायरेक्टर सतपाल विनायक, गुरदास शर्मा, वीरपाल कलोठा, हरप्रीत भुल्लर, अमन अरोड़ा, गुरुदेव, सूरजभान आदि मौजूद रहे।