प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते हुए रतिया की बेटी तानिया बजाज।
रतिया। दयाल सिंह यूनिवर्सिटी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए मेट्रो के माध्यम से आना था।
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कॉलेज के उत्कृष्ट विद्यार्थियों की एक टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए मेट्रो में भेजा था। इस टीम के साथ रतिया की बेटी तानिया बजाज भी शामिल रही। इस टीम के सदस्यों ने मेट्रो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिक्षा के विषय पर चर्चा की। विद्यार्थियों द्वारा किए गए सवालों का जवाब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। रतिया निवासी तनीषा बजाज के पिता नरेंद्र बजाज ने बताया कि उनकी बेटी तनीषा वहां बीकॉम फाइनल में पढ़ती है। वह मेधावी छात्रा है और हर साल प्रथम ही आती है। उसको प्रधानमंत्री के साथ समय बिताने का मौका मिला, यह परिवार के लिए भी गर्व की बात है।