फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नूंह में रतिया के बजरंग दल कार्यकर्ता की फॉर्च्यूनर गाड़ी फूंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से नूंह में निकाली गई शोभायात्रा में पथराव, आगजनी और फायरिंग के दौरान रतिया क्षेत्र के सात बजरंग दल कार्यकर्ता भी चपेट में आ गए। इस आगजनी के दौरान बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की फॉर्च्यूनर गाड़ी भी फूंक दी गई। हालांकि, कार्यकर्ताओं की जान बच गई। इस घटनाक्रम के बाद सभी बजरंग दल कार्यकर्ता मंगलवार को रतिया स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंचे। शोभायात्रा में शामिल होने गए बजरंग दल के पूर्व संयोजक विकास ग्रोवर, संजू जांगड़ा, सह संयोजक शिवा कीर्ति, राजू सेठी, प्रवीण व शिवा ने बताया कि वह सोमवार सुबह फॉर्च्यूनर गाड़ी में गए थे। पांच अन्य बजरंग दल कार्यकर्ता राकेश, सोनू, हरप्रीत, प्रवीण व संजय भी रतिया से ही दूसरी गाड़ी में गए थे। विकास ग्रोवर ने बताया कि उनके पांच अन्य साथियों को रास्ते में कहीं काम था, जिसके चलते वह मौके पर नहीं पहुंच सके। इसके चलते वह अपने सात साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से इस शोभायात्रा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि नलहड़ के पास शिव मंदिर से फिरोजपुर झिरका तक शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में उपद्रवियों ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद वहां अफरा तफरी फैली तो यात्रा वापस शिव मंदिर में आ गई। मगर वहां पर अनेकों लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर कर फायरिंग, पथराव और आगजनी शुरू कर दी। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग भी लगा दी तथा इस आग में उनके बजरंग दल कार्यकर्ता राजू सेठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी आग लगा दी गई। इस घटनाक्रम को देखते हुए उसने अपने पांच अन्य साथियों को फोन करके शोभायात्रा में न पहुंचने को कह दिया। वहीं, बढ़ते बवाल को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पुलिस की सुरक्षा में अन्य लोगों के साथ उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां करीब पांच घंटे उन्हें रखा गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने फरीदाबाद छोड़ दिया। जहां से वह अपने परिचित की गाड़ी लेकर मंगलवार सुबह सुरक्षित रतिया पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें