फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चल रहा रैपिड फीवर सर्वे

Sun, 08 Sep 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की डीसी कॉलोनी में लारवा मिलने पर मकान मालिक को नो​टिस देता कर्मचारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। मच्छर जनित बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। जिले में छठे चरण का रैपिड फीवर सर्वे चल रहा है। इस माह में जिले में 1.92 लाख घरों का सर्वे करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय लिया है कि जिस घर में लारवा मिलेगा, उसे नोटिस तो जारी होगा, इसके साथ ही दो दिन बाद टीम को उस घर का दोबारा सर्वे करना होगा।
विज्ञापन




टीम को जांच करनी होगी कि उस घर में सफाई की गई है या नहीं। जिस जगह पर लारवा मिला था, क्या वह लारवा खत्म हो चुका है या नहीं। अगर उस जगह पर दोबारा लारवा मिलता है तो चालान काटा जाएगा। जिले में अब तक डेढ़ हजार से अधिक घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। डेंगू के जिले में अब तक 7 केस मिल चुके हैं। सुखद बात यह है कि अभी तक मलेरिया का कोई केस नहीं मिला है।



बुखार पीड़ितों की बनेगी स्लाइड



रैपिड फीवर सर्वे 10 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान टीम लारवा जांच के साथ-साथ बुखार पीड़ितों की रिपोर्ट भी लेगी। बुखार पीड़ित के खून की स्लाइड बनाई जाएगी। जिससे मलेरिया की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जुलाई माह में 1,43,599 घरों का सर्वे किया। इस सर्वे के दौरान 2,206 बुखार पीड़ित मरीज मिले हैं। पिछले माह जिले में 1,35,520 घरों का सर्वे हुआ। इस दौरान 1,875 बुखार पीड़ित मिले थे।
विज्ञापन




-



शहर व गांव में हो रही फॉगिंग



मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शहरों व गांवों में फॉगिंग का काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीम के सर्वे के बाद जिस भी घर में डेंगू का लारवा मिल रहा है। उसके संबंध में पंचायत व नगर परिषद के अधिकारियों को फॉगिंग करने के लिए बोला जाता है। फॉगिंग करवाने का काम पंचायत व नगर परिषद का होता है। स्वास्थ्य विभाग उनको फॉगिंग करने के लिए दवाई उपलब्ध करवाता है।



-



जिले में ये मिल चुके हैं डेंगू के मामले



वर्ष डेंगू मरीज मिले



2015 189



2016 38



2017 419



2018 56



2019 29



2020 35



2021 993



2022 154



2023 89



2024 07



-



डेंगू के लक्षण



- अचानक तेज बुखार होना



- अचानक तेज सिर दर्द होना



- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना



- आंखों के पीछे दर्द होना



-



डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण को लेकर जिले में रैपिड फीवर सर्वे चल रहा है। सर्वे को लेकर टीम को निर्देश दिए गए है कि जहां भी पानी जमा मिलता है वहां पर दवाई डाली जाए। इसके अलावा जिस घर में लारवा मिलता है तो उसे नोटिस दिया जाए और दोबारा से उस घर का सर्वे किया जाए। इन रोगों की रोकथाम के लिए नागरिकों को साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन




- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम, विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें