कॉल करने के बहाने बुजुर्ग का मोबाइल ले भागा
फतेहाबाद। चार मरला कॉलोनी में शनिवार सुबह एक युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति से फोन करने के लिए मोबाइल मांगा और फिर मौका लगते ही चंपत हो गया। बुजुर्ग व्यक्ति ने शोर मचाया, लेकिन सुबह का समय होने के चलते वहां कोई नहीं था। इसके बाद बुजुर्ग पालिका बाजार में एक दुकान पर नया मोबाइल लेने पहुंचा तो दुकानदार ने उसकी आप बीती की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर जारी कर दी। गांव बीघड़ निवासी 80 वर्ष के बुजुर्ग ने बताया कि वह शहर के बाजार में किसी काम से सुबह जा रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उससे किसी से बात करने के लिए फोन मांगा। जिस पर उसने युवक को फोन दे दिया। बुजुर्ग के अनुसार इसके बाद युवक वहां से भाग गया। बुजुर्ग ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। संवाद