गुल्लक तोड़कर जमा पूंजी श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए देता चौथी कक्षा का छात्र गगन।
- फोटो : Fatehabad
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद की ओर से निधि समर्पण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर गुरु नानकपुरा निवासी राकेश शर्मा के 11 वर्षीय बेटे गगन ने भी अपना योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। चौथी कक्षा में पढ़ने वाले गगन ने अपनी गुल्लक तोड़कर मंदिर निर्माण में सहयोग किया। गगन की इच्छा को देखकर परिवार ने गुल्लक तोड़कर उसमें जमा की गई जेब खर्ची की राशि 1333 रुपये श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए अर्पित कर दी।