फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादुपुर में बरसात के कारण गिरी मकान की छत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव दादूपुर में बारिश के प्रभाव के चलते एक मकान की छत गिर गई। इससे मलबे के नीचे मकान का घरेलू सामान दब गया और मकान मालिक का आर्थिक नुकसान हो गया। बताया जाता है कि उपरोक्त छत रात्रि को उस समय गिरी जब पूरा परिवार घर को ताला लगाकर किसी कार्य से अन्य गांव में गया हुआ था। गांव की रेशमा बाई पत्नी मनफूल सिंह ने बताया कि कल उसका पूरा परिवार किसी कार्य से अन्य गांव गया हुआ था और घर में ताला लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि आज सुबह आकर उन्होंने देखा तो घर के कमरे की छत गिरी हुई थी और पूरा सामान मलबे के नीचे दबा हुआ था। उन्होंने बताया कि अगर उनका परिवार घर में होता तो छत के मलबे के प्रभाव के चलते परिवार को भी जानी नुकसान हो सकता था। वृद्धा ने बताया कि मलबे के नीचे दबने से हजारों रुपये का घरेलू सामान नष्ट हो गया है। पीड़ित परिवार के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से आह्वान किया है कि उपरोक्त परिवार को आपदा के तहत हुए नुकसान को लेकर उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें