हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद की टीम ने गांव हांसपुर के समीप गश्त के दौरान एक युवक को 800 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। युवक ने अपना नाम गुरशरण सिंह बताया है जोकि लोहगढ़ जिला मानसा (पंजाब) का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम एसआई महाबीर सिंह के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर गश्त पर थी। इस दौरान गांव हांसपुर से लोहगढ़ मार्ग पर पंजाब बॉर्डर के समीप ही एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली तो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। संवाद