फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू कलां में 16 किलो कचरा डोडा पोस्त सहित पंजाब का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। फतेहाबाद पुलिस नेभट्टू कलां क्षेत्र में गश्त के दौरान 16 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त सहित पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बलजीत सिंह उर्फ घोड़ा बताया है, जो पंजाब के मानसा जिला के गांव सैदेवाला निवासी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने भट्टू कलां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम एएसआई रिछपाल सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव खाबड़ा कलां से शेखुपुर की तरफ जा रही थी। टीम जब गांव खाबड़ा कलां रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो सामने से एक युवक कंधे पर प्लास्टिक कट्टा लिए आता दिखाई दिया। उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया और एकदम मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू किया और पूछताछ की। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास प्लास्टिक के कट्टे से 16 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लेकर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें