फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 16 हजार की रिश्वत लेता जन स्वास्थ्य विभाग का एसडीओ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार विजिलेंस की टीम ने मंगलवार शाम को ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में 16 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने ठेकेदार की शिकायत पर एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहूवाला निवासी जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार विक्रम ने मताना में पाइप लाइन बिछाने का काम किया था। उसका एक लाख रुपये का बिल पेंडिंग था। विजिलेंस को दी शिकायत में ठेकेदार विक्रम ने बताया कि एसडीओ दीपक कुमार उसका बिल पास नहीं कर रहा था। बिल पास करने की एवज में 16 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी जब बिल पास नहीं हुआ तो उसने इसकी शिकायत विजिलेंस को दे दी। मंगलवार को विजिलेंस के हिसार कार्यालय से डीएसपी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और डीसी से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की। डीसी ने एडीसी ऑफिस के ओपी इंदौरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। इसके बाद टीम ने ठेकेदार विक्रम को हस्ताक्षरयुक्त व केमिकल लगे 500-500 के 32 नोट थमा दिए। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में जैसे ही विक्रम ने एसडीओ को नोट थमाए, टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे काबू कर लिया। उसके हाथ धुलवाए गए तो हाथ लाल हो गए। विजिलेंस के डीएसपी राकेश मलिक ने बताया कि एसडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें