फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ सभा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए सभा के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा द्वारा शहीद भगत सिंह चौक में सभा के तहसील कमेटी सदस्य सतनाम सिंह के नेतृत्व में शहीद अश्फाक बिस्मिल की शहादत दिवस पर नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड मनदीप सिंह नथवान ने कहा भाजपा देश के संविधान पर हमला कर रही है। लगातार संविधान तोड़ने का काम हो रहा है। देश के संविधान के तहत हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है। मोदी और अमित शाह देश में धर्म के नाम पर बंटवारा करने की राह पर चल पड़े हैं। देश में देश के नागरिक को ही यहां रहने का प्रमाण पत्र देना होगा। सभी देशों में यह कानून है कि कोई भी बाहर का व्यक्ति किसी भी देश में नागरिकता कानून के मुताबिक ले सकता है। कामरेड मनदीप ने कहा कि देश में भाजपा के शासन में अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले करवाए जा रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार इन तमाम मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं। हिंदू और मुसलमान के नाम पर देश बांटने की तैयारी कर रही है। भाजपा विद्यार्थियों के ऊपर पुलिस की लाठियां चल रही है। कभी जवाहरलाल यूनिवर्सिटी तो कभी जामिया यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया जा रहा है। पूरे देश में नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ भारी गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें