फतेहाबाद। एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए डीसी
फतेहाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने रतिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों, सुपरवाइजरों तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीसी डॉ. विवेक भारती ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अयाल्की, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया तथा बीडीपीओ ब्लॉक रतिया में अधिकारियों एवं बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रपत्रों के वितरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब एकत्रित प्रपत्रों का प्रतिदिन कम से कम 10 प्रतिशत डिजिटल अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाए।