फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: रतिया में रोडवेज चालक-परिचालक से निजी बस वालों ने की मारपीट, ढाई घंटे बंद रखा टोहाना स्टैंड का गेट

Mon, 09 Oct 2023 02:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

विरोध में टोहाना स्टैंड का मुख्य गेट रोडवेज चालकों ने ढाई घंटे बंद रखा।
विज्ञापन
बस स्टैंड का बंद पड़ा गेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतिया में रोडवेज बस के चालक व परिचालक से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने बसों को डिपो में खड़ा कर दिया तथा निजी बसों को बस स्टैंड में नही आने दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन


रतिया एसएचओ द्वारा दो दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद करीब ढाई घंटे बाद बस स्टैंड के मुख्य गेट को खोल दिया गया तथा बसों को रवाना किया गया। कर्मचारी नेता कुलदीप सिंह, तकदीर सिंह एवं चंद्रभान ने बताया कि टोहाना से बीकानेर के लिए सरकारी बस जा रवाना हुई थी लेकिन जब बस रतिया पहुंची वहां निजी बस वालों ने रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ मारपीट की है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब तक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी नहीं की जाती वे गेट को नहीं खोलेंगे और अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है जिसके चलते गेट खोल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें