फतेहाबाद। अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए नगरपालिका से बाहर एक जुलाई 2022 से पूर्व विकसित अवैध कॉलोनियों को सरकार द्वारा नियमित करने के लिए 18 जनवरी, 2023 तक आवेदन मांगे थे। इन आवेदन की अंतिम तिथि को सरकार ने अधिसूचित करके 14 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दिया है। जिले की करीब 64 कॉलोनियों को वैध करने की पहले ही प्रक्रिया चल रही है। जिसमें फतेहाबाद शहर की 28 कॉलोनियां शामिल है।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि नगरपालिका सीमा के बाहर एक जुलाई 2022 से पूर्व विकसित अवैध कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिए रजिस्टर्ड आरडब्ल्यूए व पांच सदस्यों का समूह जो रजिस्टर्ड आरडब्ल्यूए करवाकर जल्द से जल्द जिला नगर योजनाकार कार्यालय में सभी दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं ताकि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने बारे सरकार द्वारा निर्णय लिया जा सके। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए मलकियत से संबंधित सभी राजस्व दस्तावेज जिसमें जमाबंदी, नकल, रजिस्ट्री, इंतकाल, सजरा, स्वामित्व के प्रमाण के साथ प्लाटधारक की सूची, कॉलोनी का लेआउट प्लान खसरा नंबर के साथ, कॉलोनियों में गली की लंबाई व चौड़ाई सहित अन्य सुविधाओं का विवरण दर्शाना होगा। उन्होंने बताया कि सर्वे प्लान सेटलाइट ईमेजेरी पर भी बना होना चाहिए। सभी दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतियां व एक सॉफ्टी कॉपी जिला नगर योजनाकार कार्यालय में जमा करवानी होगी।
फतेहाबाद शहर की इन कॉलोनियों का क्षेत्र किया जाना है वैध
गांधी नगर, शिव नगर कॉलोनी, अतिरिक्त अशोक नगर, अतिरिक्त शक्ति नगर, अग्रसेन कॉलोनी, आजाद नगर एवं कीर्ति नगर, भगत सिंह कॉलोनी, भाग चंद कॉलोनी, बीघड़ रोड कॉलोनी, धन कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, मौजूदा भाटिया कॉलोनी का हिस्सा, विस्तार की गई सिटी हार्ट कॉलोनी का हिस्सा, विस्तार की गई ग्रीन पार्क कॉलोनी का हिस्सा, विस्तार की गई अग्रवाल कॉलोनी का हिस्सा, हंस कॉलोनी, मित्तल नगर और पुष्प विहार, हरनाम सिंह कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, मताना कॉलोनी, मिनाक्षी कॉटन एरिया, मुंजाल कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, पुराना बिरला फैक्ट्री क्षेत्र, पुराना डिस्पोजल प्लांट कॉलोनी, राम नगर कॉलोनी, स्वामी नगर और ओशो आश्रम कॉलोनी।
इन शहरों की कॉलोनियों को किया जाना है वैध
शहर कॉलोनियां
टोहाना 16
भूना 6
रतिया 14
फतेहाबाद 28
कोट
अगर कोई अवैध कॉलोनी है और वह नियमों को पूरा करती है और उसे नियमित किया जाना है तो संबंधित दस्तावेज जिला नगर योजनाकार कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं।
-मनदीप कौर, उपायुक्त फतेहाबाद।