फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 3 हजार से 5 हजार तक के बिजली बिल डिफाल्टरों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
फतेहाबाद में ​स्थित​ बिजली विभाग का कार्यलय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद बिजली निगम 3 हजार से अधिक के बिजली बिल डिफाल्टरों पर कार्रवाई करेगा। इसके लिए निगम की ओर से मेगा अभियान चलाया जाएगा। फतेहाबाद बिजली निगम के कर्मचारी तो बिल भरवाने में जुटे तो हुए ही हैं, अब हिसार से भी स्पेशल टीम इन बिलों को भरवाने के लिए आएगी। जो उपभोक्ता बिल नहीं भरेंगे, उनके बिजली के कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं अगर किसी औद्योगिक इकाई का 50 हजार से अधिक बिल लंबित है, तो उसका कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद शहर में इस समय करीब 3 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके बिजली के बिल 3 हजार रुपये से अधिक आए हुए हैं और वह बिल नहीं भर रहे हैं। बिजली निगम के कर्मचारी उनको रिमांइडर भी दे रहे हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने अभी भी बिल नहीं भर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए अब हिसार से टीम आएगी। 1 मार्च के बाद हिसार बिजली निगम की टीम भी फतेहाबाद में बिलों को भरवाने के लिए मोर्चा संभालेगी।


बिलों का अवलोकन भी करेगी टीम
हिसार से आने वाली बिजली निगम के अधिकारियों की टीम लोगों के बिजली के बिलों का अवलोकन भी करेगी। साथ किसी का बिल अधिक आया है तो उसका समाधान किया जाएगा और गलत बिलों को भी ठीक किया जाएगा। निगम की यह टीम यह भी देखेगी कि फतेहाबाद निगम से जुड़े किसी कर्मचारी ने अपने डिफाल्टर रिश्तेदार को तो छूट नहीं दी हुई है।
विज्ञापन


कोट
हमारी टीम लगातार लोगों से बिजली के बिल भरने का आह्वान कर रही है। अगर 28 फरवरी तक लोगों ने बिल नहीं भरे तो 1 मार्च को हिसार की टीम आकर मोर्चा संभालेगी। जिन औद्योगिक इकाइयों के बिल 50 हजार से अधिक हैं, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

मानिक, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें