फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पीपीपी बनी आफत, धीमा चला पोर्टल, नहीं गए ओटीपी

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए पीपीपी कैंप में गलतियां ठीक करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र में गलतियों को ठीक करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को जिले में 283 स्थानों पर शिविर लगाए गए। पहले फेज की तरह दूसरे फेज के पहले दिन ही पीपीपी में गलतियां ठीक करवाना आफत बन गया। पोर्टल धीमा चलने के कारण गलतियां ठीक करवाने के लिए आए लोगों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं गए।
विज्ञापन

बता दें कि परिवार पहचान पत्र में गलतियों को ठीक करवाने के लिए लगाए गए कैंपों में इस बार स्कूलों में कार्यरत सिम की भी मदद ली गई है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर के ऑपरेटरों की मदद ली गई है। 50 ऑपरेटर सरप्लस लिए गए है। वहीं परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय कम करवाने के लिए सबसे ज्यादा लोग पहुंच रहे है। लेकिन पीपीपी में आय कम करने का फिलहाल प्रावधान न होने के चलते वापस भेजा जा रहा है। कैंप में आ रहे लोगों का कहना है कि उनकी ढाई लाख रुपये तक कर दी गई है जबकि एक लाख से भी कम है।
40 हजार लोगों की जन्म तिथि होगी वेरिफाई
कैंप में जिले के 40 हजार लोगों की जन्म तिथि भी वेरिफाई की जाएगी। 55 साल से ज्यादा उम्र के 40 हजार लोगों की सूची जारी हुई है। कैंप में इन लोगों को बुलाकर जन्म तिथि वेरिफाई की जा रही है लेकिन सूची में जो मोबाइल नंबर दिए गए हैं, अधिकतर पर संपर्क ही नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पहले फेज में पीपीपी में ये हुआ था काम :
परिवार पहचान पत्र अपडेट हुए : 1312
दिव्यांग प्रमाण पत्र अपलोड किए गए : 472
जन्म तिथि अपडेट की गई : 3405
परिवार पहचान पत्र में कुल अपडेट : 5189
कोट
परिवार पहचान पत्र में गलतियां ठीक करवाने को लेकर कैंप लगाए गए। पोर्टल में कुछ समय के लिए दिक्कत आई थी। अगर किसी के पीपीपी में गलती है आय को छोड़कर तो वह उसे ठीक करवा सकता है।
विज्ञापन

-अमरजोत कौर, जिला अधिकारी पीपीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें