फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 27 वार्डों में 1.10 करोड़ से भरे जाएंगे गड्ढे और 4 नए शौचालय बनेंगे

विज्ञापन
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के 27 वार्डों की गलियों व सड़कों में 1.10 करोड़ रुपये से गड्ढे भरे जाएंगे, साथ ही 4 नए शौचालयों का निर्माण भी होगा। नगर परिषद की हाउस बैठक में पास हुए एजेंडों को जिला नगर आयुक्त ने भी मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद ने सोमवार को टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले चरण में नगर परिषद ने शहर में चार सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए हैं। करीब 55 लाख रुपये से इन चार शौचालयों का निर्माण होगा। शौचालयों को लेकर लंबे समय से प्रोजेक्ट रुका हुआ था। नगर परिषद के थाना रोड, ऑटो मार्केट, रतिया चुंगी और बस स्टैंड के सामने शौचालय हैं। जिन्हें करीब एक साल पहले जर्जर घोषित करके बंद कर दिया गया था। अब टेंडर लगने के बाद इनके निर्माण की उम्मीद जगी है।
55 लाख से भरे जाएंगे शहर की गलियों व सड़कों के गड्ढे
बारिश के बाद शहर में गलियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन गलियों की मरम्मत को लेकर नगर परिषद हाउस बैठक में प्रत्येक वार्ड में दो-दो लाख रुपये का प्रस्ताव रखा गया था। नगर परिषद ने गलियों की मरम्मत को लेकर करीब 55 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। पांच-पांच वार्डों में 10-10 लाख से काम होगा। नप के 27 वार्डों की गलियों व सड़कों में 55 लाख रुपये से गड्ढे भरे जाएंगे।
विज्ञापन

कार्य अनुमानित राशि टेंडर खुलेगा
शौचालय बस स्टैंड के सामने 13.66 लाख 6 सितंबर
शौचालय निर्माण उद्यम सिंह पार्क 13.65 लाख 6 सितंबर
शौचालय निर्माण ऑटो मार्केट 13.78 लाख 6 सितंबर
शौचालय निर्माण रतिया चुंगी 13.65 लाख 6 सितंबर
वार्ड 1 से 5 गली मरम्मत 10 लाख 2 सितंबर
वार्ड 6 से 10 गली मरम्मत 10 लाख 2 सितंबर
वार्ड 11 से 15 गली मरम्मत 10 लाख 2 सितंबर
वार्ड 16 से 20 गली मरम्मत 10 लाख 2 सितंबर
वार्ड 21 से 25 गली मरम्मत 10 लाख 2 सितंबर
वार्ड 26 और 27 गली मरम्मत 5 लाख 2 सितंबर
वार्डों को मिलनी है 25-25 स्ट्रीट लाइट
नगर परिषद की हाउस बैठक में वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का भी मुद्दा उठा था। बैठक में प्रत्येक वार्ड में 25-25 स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव रखा गया। हालांकि अभी इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया होनी बाकी है।
वार्डों के लिए खरीदी जानी है कचरा उठाने की गाड़ियां
नगर परिषद की हाउस बैठक में वार्डों में सफाई का मुद्दा भी उठ चुका है। इसको लेकर 13 गाड़ियां खरीदे जाने का भी प्रस्ताव रखा गया था। अभी फिलहाल नप के पास 12 गाड़ियां हैं। अगर 13 गाड़ियां और खरीदी जाती है तो प्रत्येक वार्ड को एक-एक गाड़ी अलॉट हो सकती है। फिलहाल नप की नई कॉलोनियों में कचरा उठान नहीं हो रहा है।
नगर परिषद हाउस की बैठक में जो एजेंडे रखे गए थे, उन्हें मंजूरी के लिए डीएमसी के पास भेजा गया था। मंजूरी मिल गई है और अब नियम अनुसार टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शौचालयों के निर्माण के टेंडर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें