फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अग्रोहा मेडिकल में होगा बड़ी बहन के शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव ढांड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा में पढ़ रही दो बहनों से टैबलेट लेने के बाद नहर में कूदने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को सिरसा के चौपटा में नहर से बड़ी बहन कविता के शव को बरामद किया था। शव को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। शव ज्यादा गला-सड़ा होने के चलते यहां पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। यहां पर विशेषज्ञों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेंगी।वहीं मामले में पुलिस ने भी अपनी जांच को शुरू कर दिया है। इस मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने टैबलेट को भी कब्जे में ले लिया है। आईटी एक्सपर्ट टीम टैबलेट की भी जांच करेगी। बता दें कि नहर में दो बहनों के कूदने के मामले में छोटी बहन के शव को पुलिस ने अगले दिन बरामद कर लिया था। मामले में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार दो युवकों और स्कूल के चार शिक्षकों और प्रिंसिपल को ठहराया गया। मामले में पुलिस सात आरोपियों पर मामला भी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

कोट
पुलिस ने शव को नहर से बरामद कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच जरूरी है।
-यादविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें