टोहाना। गांव हंसेवाला में मालगाड़ी के नीचे आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मगर चिकित्सकों की हड़ताल के चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका और आग्रोहा रेफर कर दिया। लेकिन परिजन शव को नागरिक अस्पताल टोहाना के शवगृह में रखवा कर चले गए। मृतक के परिजन दूली राम ने बताया कि 26 वर्षीय रामकुमार मजदूरी का काम करता था और अविवाहित था। करीब 5 महीने पहले रेलगाड़ी की चपेट में आने से उसका एक हाथ और पांव कट गया था। बुधवार रात को दोबारा मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाए थे लेकिन चिकित्सकों की हड़ताल होने के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।