फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों की मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करें राजनीतिक दल

Mon, 09 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। भाकियू खेती बचाओ हरियाणा की कोर कमेटी की विशेष बैठक रविवार को गुरुद्वारा अजीतसर साहिब में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जरनैल सिंह मल्लवाला ने राजनीतिक दलों से किसानों की मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की। सभी वक्ताओं ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर बीते वर्षों में किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने सर्वसम्मति से तय किया कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवक्ता राम जाट ने बताया कि सरकार ने किसानों के रास्ते रोक कर कई बार अत्याचार किया। गोलियां मार कर बेकसूर किसान शुभकरण सिंह की हत्या की गई। इस बारे में भाजपाई उम्मीदवारों से अनुशासनात्मक तरीके से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजिंदर सिंह चहल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेगराज फुलां, उपाध्यक्ष बंसी लाल सिहाग, दिलीप महला, महासचिव सुरेंद्र जाखड़, सहसचिव इंद्रजीत सिंह दादुपुर, जिला प्रधान मदन बिजारणियां, प्रवक्ता राम जाट एवं तेजिंद्र सिंह औजला आदि किसान मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे रोड शो

रतिया। रतिया विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। उनके कार्यालय प्रभारी विनोद जग्गा ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे हवन के साथ कार्यालय का शुभारंभ होगा। इसके बाद इंपीरियल गार्डन में जनसभा का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद इंपीरियल गार्डन से बुढलाडा रोड, मैन बाजार होते हुए अनाज मंडी तक रोड शो किया जाएगा। बाद में नामांकन दाखिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें