फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पोलियो, रोटा और पेंटा वैक्सीन वायल को किया रिजर्व, लैब टेस्टिंग पर विभाग ले सकता है फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पॉलीक्लीनिक में ढाई माह के बच्चे की रूटीन टीकाकरण के बाद हुई मौत मामले में सिविल सर्जन कार्यालय ने रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक, एमडी एनएचएम को भेज दी है। इसके अलावा एईएफआई रिपोर्ट को पोर्टल पर अपडेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो, रोटा और पेंटा की उस वैक्सीन वायल रिजर्व कर दिया है जिससे टीकाकरण हुआ था। लैब टेस्टिंग को लेकर अनुमति मांगी गई है हालांकि इस पर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने फैसला लेना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

हालांकि विभाग ये भी जांच रहा है कि इस टीकाकरण से किसी अन्य बच्चों पर दुष्प्रभाव आया है या नहीं और उनकी हालत कैसी है। इसको लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। टीकाकरण के बाद ढाई माह के बच्चे की हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग महकमे में खलबली मची हुई है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने उन बच्चों की भी रिपोर्ट ली है जिनका पॉलीक्लीनिक में बुधवार को टीकाकरण हुआ था। पॉलीक्लीनिक में करीब आठ बच्चों का टीकाकरण हुआ था। इसके अलावा पहले टीकाकरण करवा चुके बच्चों की भी रिपोर्ट ली जा रही है कि उन पर दुष्प्रभाव आए है या नहीं और उनकी हालत कैसी है।
टीकाकरण प्रशिक्षण पर लाखों खर्च फिर भी दुष्प्रभाव नहीं समझ पा रहे कर्मचारी, दोबारा होगी ट्रेनिंग
बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अपने कर्मचारियों को टीकाकरण का दोबारा प्रशिक्षण देगा। हालांकि विभाग हर साल एएनएम और कोल्ड चेन हैंडलर को ट्रेनिंग करवाता है और इस पर लाखों रुपये का बजट भी खर्च हो रहा है। विभाग अब अपने सभी कर्मचारियों को दोबारा ट्रेनिंग देगा। इस ट्रेनिंग में ये भी मंथन किया जाएगा कि टीकाकरण के बाद कहां पर लापरवाही रही है और इमरजेंसी में क्या-क्या कदम उठाए जाने चाहिए थे, जो कि नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

ढाई माह के बच्चे की हुई थी मौत, दर्ज हो चुका है मामला
हुडा सेक्टर के पॉलीक्लीनिक में रूटीन टीकाकरण के बाद ढाई माह के बच्चे कबीर की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने टीकाकरण करने वाली एएनएम और नर्सरी के स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामले में शहर पुलिस ने मृतक बच्चे की पिता की शिकायत पर बुधवार को ही आरोपी एएनएम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
कोट
टीकाकरण को लेकर समय-समय पर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। अब दोबारा से इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चे की मौत मामले में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। मुख्यालय से जो निर्देश मिलेंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बच्चे का जो वैक्सीन लगाई गई थी उसकी वायल को फिलहाल रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें